अपनी मांगो को लेकर सभासदो नें अध्यक्ष के खिलाफ बैठे धरने पर
अपनी मांगो को लेकर सभासदो नें अध्यक्ष के खिलाफ बैठे धरने पर
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यशैली से आक्रोशित सभासदो नें धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सभासदों का आरोप है कि तीन साल के कार्यकाल में उनके वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ, अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है, जिससे जनता में रोष व्याप्त है।
नाराज सभासदों ने कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की और अध्यक्ष पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। सभासदों का कहना है कि जब तक अध्यक्ष नही आएंगे हम सभी लोग धरना समाप्त नही करेंगे।
धरना प्रदर्शन के चलते नगर पालिका कार्यालय का भी कार्य बाधित रहा। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सभासद दुर्गेश कुमार, अमित कुमार, अवधेश चैरसिया, दिलीप निराला, भागवत मौर्य, अरविंद कनौजिया, पंकज मिश्र सभासद प्रतिनिधि, राम प्रताप मौर्य, बेलाल अहमद सभासद प्रतिनिधि, जानकी देवी, बैजनाथ चैरसिया सहित सभी लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
