मोटर दुर्घटना से सम्बंधित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा निस्तारण
मोटर दुर्घटना से सम्बंधित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा निस्तारण
संतकबीरनगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 के तैयारियों के बावत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने प्राधिकरण के सचिव अनन्या साह के साथ बैठक आहुत किया। पीठासीन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि मोटर दुर्घटना वादों के ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकतें हैं उनको चिन्हित करके आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक निस्तारण हेतु पक्षकारों को 12 सितंबर 2026 को उपस्थित होने के बावत नोटिस तामिला कराई जा रही है। पीठासीन अधिकारी ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण समाधान का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। इस अवसर पर बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

