सड़क दुर्घटना में दो घायल इलाज के लिए जाते समय एक की रास्ते में मौत 

May 1, 2026 - 17:29
सड़क दुर्घटना में दो घायल इलाज के लिए जाते समय एक की रास्ते में मौत 

सड़क दुर्घटना में दो घायल इलाज के लिए जाते समय एक की रास्ते में मौत 
- मृतक महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगुरापार के रौजा गांव का था रहने वाला


नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के महुली-बारीडीहा मार्ग पर शुक्रवार को झिगुरापार गांव के पच्छू पुरवा मोहल्ला के निकट पिकअप की ठोकर से बाइक सवार किशोर समेत दो घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। चिकित्सको ने किशोर के मौत होने की पुष्टि कर दी। जबकि दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। तथा पिकअप को कब्जे में लिया है। इस दुःखद घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन एक गाड़ी को टोचन कर कही ले जा रहा था। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रौजा निवासी मो0 अफ्फान पुत्र मो0 अनीस उम्र करीब 15 साल और गांव का मो0 शाहरुख पुत्र अब्दुल रशीद शुक्रवार को घर से झिगुरापार किसी काम के लिए बाइक से पहुंचा। आवश्यक कार्य निपटाकर वह बाइक से वापस घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पच्छू पुरवा मोहल्ला के आटा चक्की के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचा। उसी दौरान पिकअप वाहन के चपेट में बाइक आ गई। सड़क पर गिरकर दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दौनो घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। चिकित्सको ने मो0 अफ्फान की मौत होने की पुष्टि कर दी। जबकि दूसरा घायल मो0 शाहरुख को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने की तैयारी में जुट गई थी। मृतक चार भाई और एक बहन था। जिसमें सबसे क्रमशः बड़ा भाई मोहम्मद फैजान उम्र 19 बर्ष, बहन सन्तसा उम्र 16 बर्ष, मृतक मोहम्मद अफ्फान उम्र 15 बर्ष, मोहम्मद अयान पांच बर्ष है। मोहम्मद अफ्फान की मौत से उसके घर कोहराम मच गया था। मृतक की मां हसीना खातून का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952