महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा में लगी आग का मामला
चुल्लू के चिंगारी से लगी आग, नकदी सहित हजारों का सामान राख
- महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा में लगी आग का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक मामूली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के समय घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार से पूरा मोहल्ला दहल उठा। क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा निवासी राजाराम पुत्र सोहन चौहान की पतोहू विधवा ज्ञानमती देवी मंगलवार को घर के अंदर चूल्हे पर भोजन बना रही थीं। गैस सिलेंडर नही मिलने से वह चुल्हे पर खाना पका रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को घेर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग की लपटों में रजाई, कपडा, राशन, बेड-बिस्तर, एक बड़ा बॉक्स और 1325 रुपये की नगदी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस हादसे में हजारों रुपये की संपत्ति राख हो गई। जिससे पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना स्थल की संकरी बनावट ने राहत कार्य को और मुश्किल बना दिया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाहर से दीवार का एक हिस्सा तोड़कर सीढ़ी लगाई और पानी व धूल फेंककर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर तक लोग आग से जूझते रहे। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दे दी गई है। ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
