बखिरा पुलिस नें गांजा के साथ एक का किया चालान
बखिरा पुलिस नें गांजा के साथ एक का किया चालान
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बुधवार को थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना बखिरा पुलिस नें एक अभियुक्त को 400 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछने पर उसने अपना नाम धर्मेन्द्र गिरि पुत्र फूलचन्द्र गिरि निवासी मोहल्ला ठठरहिया बखिरा थाना बखिरा बताया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चौकी प्रभारी बखिरा ददन राय, सिपाही प्रवेश यादव, अनुप यादव, अनुज सिंह थाना बखिरा की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

