पूर्व चेयरमैन पर हमले की साजिश रचने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व चेयरमैन पर हमले की साजिश रचने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय की गठित टीम नें थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2026 धारा 190/191(2)/352/351(3)/496/61(2)/115(2)/109(1)बी0एन0एस0 से सम्बधित वांक्षित अभियुक्त हरिओम वर्मा पुत्र राममिलन वर्मा निवासी वार्ड न0 03 नगर पंचायत हरिहरपुर थाना महुली को मंगलवार को गाधीनगर नगर पंचायत हरिहरपुर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बीते 29 जून 2026 को जयराम माझी पुत्र स्व0 भागी निवासी वार्ड नं0 02 राजेन्द्र नगर, नगर पंचायत हरिहरपुर थाना महुली द्वारा थाना महुली पर तहरीर दिया कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा वादी के ऊपर लाठी डण्डो से प्राणघातक हमला कर घायल कराने के सम्बन्ध में प्रार्थाना पत्र दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, दीवान पंकज यादव, सिपाही छोटेलाल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

