परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जेई को सोपा ज्ञापन
परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जेई को सोपा ज्ञापन
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया है। सोमवार को ग्राम तरयापार के दर्जनों उपभोकता विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर पहुंचकर विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। अवर अभियंता मुखलिसपुर सत्य प्रकाश को हस्ताक्षरयुक्त पत्र देकर तत्काल परिसर में लग रहे स्मार्ट मीटर को रोकने की मांग किया समाधान न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी। अवर अभियंता मुखलिसपुर को दिए गए हस्ताक्षरयुक्त पत्र में मो0 मोबिन, उस्मान अली, मो0 रफीक, मुनीर,इब्राहिम, तुफैल आदि का कहना है कि उपभोक्ताओं के परिसरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिससे बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। जिन उपभोक्ताओं के मीटर लग चुके हैं। उनके बढ़े हुए बिलों को सही किया जाए। कनेक्शन धारियों ने आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन चालू नहीं किया जाता। अनावश्यक विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अवर अभियंता विद्युत ने भरोसा दिया कि उनकी इस समस्या का जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
