नाथनगर में साइबर ठगी का हुआ युवक शिकार, 15 हजार रुपया पुलिस ने कराया वापस
नाथनगर में साइबर ठगी का हुआ युवक शिकार, 15 हजार रुपया पुलिस ने कराया वापस
नाथनगर/संतकबीरनगर। साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए महुली पुलिस ने एक पीड़ित के गलत खाते में ट्रांसफर हुए 15000 रुपये वापस कराकर राहत दिलाई। पुलिस की इस इस त्वरिता से पीड़ित परिवार को राहत मिल गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे फेक साइबर क्राइम अभियान के तहत महुली पुलिस और साइबर हेल्प टीम लगातार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध करा रही है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सेराज अहमद पुत्र शरीफ अहमद दिनांक 30 जून 2026 को फोन-पे से नाम सर्च कर पैसे का ट्रांजेक्शन कर रहे थे। मोबाईल नम्बकर गलत होने से गलत खाते में पैसा चला गया। जिसकी शिकायत वादी द्वारा दिनांक 02 जुलाई 2026 को साईबर थाना महुली को सूचना देकर पुलिस से सहायता की मांग की गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 02 जुलाई 2026 को पीड़ित के खाते में 15 हजार की धनराशि सफलता पूर्वक वापस कराई गई। इस सराहनीय कार्य मे थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय, साइबर प्रभारी अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, सोनू यादव, मनोज यादव तथा महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

