तेज आंधी के चपेट में आकर पांच घायल, तीन रेफर
तेज आंधी के चपेट में आकर पांच घायल, तीन रेफर
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। अलग-अलग गांवों में टीनशेड और पेड़ डाल की चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। महुली थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव निवासी आर्यन पुत्र रामकृष्ण, झिंगुरापार निवासी जगदीश पुत्र शिवबरन, कडसरा निवासी तारा पत्नी रामबरन, नाथनगर निवासी रितेश पुत्र रमेश चौहान, भिटीनी निवासी 22 वर्षीय पांडे पुत्र अरुण कुमार तूफान के दौरान हादसे का शिकार हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आर्यन, रितेश और जगदीश की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा जनपद में अचानक आंधी तूफान से सैकड़ो स्थान पर पेड़ अथवा उसकी डालियां टूट कर सड़क पर गिर गई जिसकी वजह से जनपद के धनघटा नाथनगर मुखलिसपुर महुली समेत स्थान पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई है इन पेड़ों के चपेट पर आकर मुखलिसपुर चौराहे के निकट प्रजापितपुर चौराहे पर नाथनगर गांव में बिजली के तार एवं खंबे टूट कर गिर गए जिसकी वजह से जहां धनघटा खलीलाबाद मुख्य मार्ग पर घंटे आवागमन बाधित रहा वहीं बिजली न आने की भी समस्या बनी हुई है स्थानीयग्रामीणों के सहयोग से आवागमन को सुचारू रूप से चालू करने हेतु सड़क पर गिरे हुए पेड़ों एवं डोलियों को कुल्हाड़ी की मदद से काटकर रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है खबर लिखे जाने तक तमाम स्थानों पर आवागमन बाधित होने की सूचना मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
