हाई टेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत

May 9, 2026 - 19:21
हाई टेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत
नाथनगर/संतकबीरनगर। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिक्टहा निवासी एक व्यक्ति की भैंस हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराकर कार्रवाई की मांग किया है। महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिक्टहा निवासी ऋषि पुत्र गब्बूलाल की भैंस शाम करीब 4ः30 बजे गांव के ही पास चरने के लिए गई हुई थी। जहां से विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर अंतर्गत 11000 वोल्टेज तार गया हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पहले से ही तार पोल में टच था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। विद्युत विभाग कागजों में भले ही सब कुछ ठीक-ठाक दर्शाता है, लेकिन धरातल पर उसकी सच्चाई कुछ और ही रहती है। जिसकी वजह से इस तरह के बड़े हादसे हो जाते हैं। विभाग की लापरवाही का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 11000 वोल्टेज तार जर्जर अवस्था में काफी समय से पड़ा हुआ था। लेकिन विभाग ने उसे दुरुस्त करना मुनासिब नहीं समझा।  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों को कई बार अवगत कराया जा चुका था। फिर भी उन्होंने जर्जर तार को ठीक नहीं कराया। विभाग की लापरवाही के कारण ही इस तरह का बड़ा दुर्घटना हुआ। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराकर मुआवजे एवं लापरवाह विद्युत कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग किया है। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952