साइबर ठगी का सोलह हजार पीड़िता के खाते में हुआ वापस

Sep 28, 2026 - 19:31
Sep 28, 2026 - 19:31
साइबर ठगी का सोलह हजार पीड़िता के खाते में हुआ वापस

साइबर ठगी का सोलह हजार पीड़िता के खाते में हुआ वापस
- साइबर टीम की तत्परता से पीड़िता के खाते में वापस आई पूरी धनराशि
- महुली पुलिस की ठगों के जाल से बचने की अपील
नाथनगर/संतकबीरनगर। साइबर ठगों के बिछाए जाल में फंसी सिक्टहा गांव की एक महिला के लिए महुली पुलिस की सक्रियता राहत की किरण बनकर सामने आई। टेलीग्राम पर रेलवे भर्ती का फर्जी लिंक देखकर फार्म भर रही महिला से अज्ञात साइबर ठगों ने फीस के नाम पर 16 हजार रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के बाद महुली पुलिस और साइबर हेल्प टीम ने तकनीकी प्रयास तेज किए और आखिरकार ठगी गई पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस करा दी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिक्टहा निवासी कृष्णामती पत्नी हरिश्चन्द्र ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री टेलीग्राम पर मिले नौकरी रेलवे फार्म के लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने फीस जमा कराने के नाम पर उससे 16 हजार की रकम ठग ली।

ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने 23 अगस्त 2026 को पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई थी। शिकायत मिलते ही थाना महुली पुलिस और साइबर हेल्प टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई शुरू की। टीम के लगातार प्रयासों और तकनीकी पड़ताल का असर रहा कि 27 सितंबर को पीड़िता के खाते में ठगा गया पूरा 16 हजार की धनराशि वापस करा दी गई। रकम वापस मिलते ही पीड़िता और उसके परिजनों के चेहरे पर मायूसी की जगह राहत दिखाई दी। उन्होंने बताया  कि पुलिस महानिदेशक के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया अथवा टेलीग्राम पर मिलने वाले संदिग्ध भर्ती लिंक पर बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की फीस या रकम जमा न करें। इस कार्रवाई  में साइबर प्रभारी अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, सोनू यादव और मनोज यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952