बभनी चौराहे पर युवक का गला रेतकर हत्या, इलाके में भारी तनाव
संतकबीरनगर में बड़ी वारदात, मामूली विवाद में युवक की गला रेतकर निर्मम ह/त्या, इलाके में भारी तनाव! 🚨
📍 बखिरा (संत कबीर नगर):
जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित बभनी चौराहे पर आज एक बेहद खूनी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मामूली कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने कुल्की चमरसन गांव के रहने वाले दलित युवक आनंद कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बभनी चौराहा बना पुलिस छावनी 👮♂️
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। बभनी चौराहे पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही जिले के उच्चाधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स और भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
🔥 सच की खबरें, सबसे पहले! 🔥
✅ लेटेस्ट न्यूज़
✅ हर बड़ी अपडेट
✅ सबसे तेज़ खबरें
❤️ LIKE करें
🔁 SHARE करें
📺 संत कबीर नगर न्यूज पोर्टल
🌐 Sknpublic.in -Visit करें
आपका सपोर्ट, हमारी ताकत! 💪
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0

