संतकबीरनगर में दो सगे भाई बहन की कुआनों में डूबने से मौत
संतकबीरनगर में दो सगे भाई बहन की कुआनों में डूबने से मौत
धनघटा थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर स्नान करते समय दो सगे भाई-बहन की डूब जाने से मौत हो गई। मृतक दोनो बच्चे महुली क्षेत्र के मानपुर के रहने वाले थे। धनघटा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी हकीमुल्लाह पुत्र विस्मिल्लाह अपने भाई अताउल्लाह और दो बच्चे क्रमश मो0 शमीम उम्र करीब 13 साल और बेटी इफत जहां के साथ ससुराल धनघटा क्षेत्र के परसहर गए थे।
शुक्रवार दिन के करीब दस बजे हकीकुल्लाह दोनो बच्चो और भाई के साथ दौलतपुर घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान करते समय मो0 शमीम और इफत जहां कुआनो नदी के गहराई में चले गए। डूबने लगे। चीखने चिल्लाने पर लोगो ने बचाने का प्रयास किया।
लेकिन सफल नही हो सके। मो0 शमीम और इफत जहां डूब गए। सूचना पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय और धनघटा पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से मो0 सलीम और इफत जहां को बाहर निकलवाया। आनन फानन में सीएचसी मलौली लेकर गए। डॉक्टरों ने दोनो सगे भाई बहन के मौत होने की पुष्टि कर दी। धनघटा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

