सीएम योगी के आगमन से धनघटा का होगा विकास- नीलमणि
सीएम योगी के आगमन से धनघटा का होगा विकास- नीलमणि
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व धनघटा के पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन से धनघटा में विकास की लकीर खींची जायेगी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एैसे मुख्यमंत्री है जो प्रदेश के सभी जनपदो में लगातार दौरा कर रहे है और विकास को तरजीर दे रहे है। पत्रकारो से बातचीत के दौरान नीलमणि ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना से भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन बेहद उत्साहित है। उन्होने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से धनघटा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का दिल बहुत बड़ा है वह इस क्षेत्र के लिए विकास के रूप में क्या उपलब्धि देंगे यह कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होगा। आगे उन्होने कहा कि भाजपा सरकार नें नगर पंचायत हैंसर का सृजन करके विकास की एक नयी इबारत लिखी है यही कारण है कि आज नगर पंचायत हैंसर विकास के मामले में कीर्तिमान स्ािापित कर रहा है। नगर पंचायत हैंसर की चेयरमैन रिंकू मणि ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए धनघटा क्षेत्र की जनता तैयार है। उन्होने कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने में जिस तरह से भाजपा सरकार काम कर रही है उसी परिणाम है कि सभी राज्यो में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

