संत कबीर नगर में लूट व चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन घटना का हुआ खुलासा
संत कबीर नगर में लूट व चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन घटना का हुआ खुलासा
संत कबीर नगर में लूट व चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन घटना का हुआ खुलासा
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम नें तीन अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ संजू निषाद पुत्र राधेश्याम निवासी भेलवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद, मोहन निषाद पुत्र विक्रम निवासी जमुहरा बड़का टोला थाना मेहंदावल, राहुल उर्फ मुनक्का पुत्र ऋषिलाल निवासी जमुहरा बड़का टोला थाना मेहंदावल को लूट एवं चोरी के कुल 19450 रूपया नगद, चोरी की चार साड़ी एवं सात मोबाइल एवं 11 सीमकार्ड, लूट के एक पर्स एवं आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ डडवा नहर पुलिया के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया।
प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी नें बताया कि पहली घटना बीते 17 अपै्रल 2026 को पीड़ित गोरख प्रसाद पुत्र शिव प्रसाद निवासी बाहिलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 15 अपै्रल 2026 की रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 283/2026 धारा 305(ं), 331(4) बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत किया था। दूसरी घटना बीते 21 मई 2026 को पीड़ित अमित कुमार त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 19 मई 2026 को सफेद कलर की पल्सर सवार तीन व्यक्तियों नें मड़या ओवरब्रिज के पास पीड़ित को रोककर, मार-पीट कर घायल करने के बाद मोबाइल ए०टी०एम०, डी0एल0 व पर्स में 8000 रुपये लूट लेने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था। उक्त तहरीर पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 418/2026 धारा 309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था। तीसरी घटना बीते 23 मई 2026 को पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी हरिश्चचन्द्र साहनी निवासी कोदवट थाना महुली नें थाना महुली पर बीते 17 मई 2026 को एक मोटर साइकिल पर सवार कुछ लोगों नें पीड़िता का मंगल सूत्र छीन लेने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था। तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 420/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
-चार साड़ी एवं सात मोबाइल, 11 सीमकार्ड, एक पर्स एवं आधार कार्ड तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल, नगदी के साथ बरामद
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो से पूछताछ किया गया तो संजीव कुमार उर्फ संजू और राहुल उर्फ मुनक्का ने बताया कि बीते 15 अपै्रल 2026 की रात वे दोनों बाहिलपार गांव में एक मकान की खिड़की के रास्ते अंदर घुसे थे। वहां से वे एक बक्सा उठाकर गांव से बाहर ले गए, जिसमें दो हजार नगद, चार साड़ियां, सोने के दो टप्स (कान के) और चांदी की एक जोड़ी पायल मिली थी। उसके बाद तीनो नें बीते 20 मई 2026 को मड़या ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर एक व्यक्ति (अमित त्रिपाठी) को रोककर उसके साथ मारपीट की और उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया। पर्स में आठ हजार नगद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड था। रुपयों को तीनों ने आपस में बांट लिया था, बीते 17 मई 2026 को शाम के समय तीनो ने थाना महुली क्षेत्र के कोदवट गांव में एक महिला से सोने का मंगलसूत्र छीना था। शेष 7 एंड्रायड मोबाइल उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी किए थे। वे इन मोबाइलों को बेचने के लिए सिद्धार्थनगर और नेपाल बॉर्डर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही पकड़े गए। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी चौकी प्रभारी कांटे, अश्वनी तिवारी, अजीत कुमार, दीवान मो0 युसूफ, सिपाही मुकेश यादव, सत्यप्रकाश, जयकिशन गौड़, रि0आ0 अमितेश सिंह, एसओजी प्रभारी रजनीश राय, दीवान अनुप राय, विवेक राय, सिपाही अभिषेक सिंह, शुभम सिंह, वीर बहादुर यादव, सर्वेश मिश्र की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
