मानदेय व ईपीएफ भुगतान न होने से ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश
मानदेय व ईपीएफ भुगतान न होने से ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश
-तीन दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
सांथा/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक सांथा के बैनर तले मनरेगा कर्मियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय एवं ईपीएफ भुगतान को लेकर शनिवार को खंड विकास अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एपीओ को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो ब्लॉक मुख्यालय पर आमरण अनशन और भूख हड़ताल समेत वृहद आंदोलन किया जाएगा।बीडीओ को संबोधित पत्र में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय के आह्वान पर विकास खंड मुख्यालय पर विगत 5 जून 2026 को मानदेय भुगतान एसएनए स्पर्श के माध्यम से किया गया था।इसके बावजूद 20 जून तक कर्मियों के खातों में मानदेय की राशि नहीं पहुंच सकी है। मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवकों के परिजनों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा न होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है,जिससे कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।रोजगार सेवक संघ ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित नहीं कराया गया,तो समस्त ग्राम रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी विपरीत परिस्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय, मोहम्मद अयूब, उपाध्यक्ष अमरनाथ राय, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, महामंत्री लालजी, संगम त्रिपाठी, योगेन्द्र कुमार, अश्वनी त्रिपाठी अश्वनी श्रीवास्तव, विनोद कुमार, सियाराम चौधरी, अनिल कुमार यादव, विमलावती देवी, अमर सिंह कमलेश ज्ञानदास चौरसिया, राजमन प्रसाद, ई० मुन्नू विश्वकर्मा, मो०अहमद, आफताब अहमद, घनश्याम पांडेय, सतीश पांडेय और प्रदीप कुमार राय सहित भारी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

