मृतक के घर पहुंचे विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी बढ़ाया ढाढस दिया आर्थिक सहयोग, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा अनिल त्रिपाठी
मृतक के घर पहुंचे विधायक मेंहदावल बढ़ाया ढाढस दिया आर्थिक सहयोग
- दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा- अनिल त्रिपाठी
मेहदावल/संतकबीरनगर। गत रात्रि बभनी चौराहा पर कोलकी चमरसन निवासी आनंद (पुत्र इंद्रेश) की हुई नृशंस एवं जघन्य हत्या की खबर मिलते ही मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक ’अनिल त्रिपाठी’ तत्काल पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे। विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दुखद घड़ी में परिजनों को संबल देते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा, दोषियों पर ऐसी कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी कि उनकी कई पुश्तें याद रखेंगी। कानून का शिकंजा ऐसा कसेगा जो अपराधियों के लिए एक नजीर बनेगा। पीड़ित परिवार के भविष्य और बच्चों की परवरिश को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मौके पर ही त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ’मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष’ से विशेष आर्थिक मदद दिलवाएंगे। उन्होंने वादा किया कि आश्रित परिजनों, पत्नी एवं बच्चों को अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलवाया जाएगा ताकि परिवार को कोई असुविधा न हो। इस दुखद और संवेदनशील मौके पर विधायक अनिल त्रिपाठी के साथ प्रमुख रूप से आनंद शंकर पाठक, राधेश्याम मौर्या, समीर सिंह बघेल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्राम्यजन उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

