अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, छः यात्री घायल
अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, छः यात्री घायल
- महुली नाथनगर मार्ग पर मुकुन्दपुर तिराहे के पास हुआ दुर्घटना
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर से महुली की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा शुक्रवार शाम महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में परिषदीय शिक्षिका समेत छः लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम नाथनगर तिराहे से यात्रियों को लेकर ई-रिक्शा महुली की ओर जा रहा था। मुकुंदपुर तिराहे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, और ई-रिक्शा में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। दुर्घटना में महुली कस्बा निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर में तैनात शिक्षिका पूजा उर्फ निशा पुत्री रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार पुत्र महेश निवासी महेश्वरपुर थाना धनघटा, मुन्नका देवी निवासी रघवापुर थाना लालगंज, जनपद बस्ती, सोनी पत्नी सुरेश निवासी हरदी थाना महुली, दर्शन देवी पत्नी संतराम निवासी किशुनपुर, थाना महुली तथा ई-रिक्शा चालक बबलू गुप्ता निवासी नाथनगर घायल हो गए। सीएचसी नाथनगर में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार मुन्नका देवी, सोनी और दर्शन देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाहै। जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

