अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
- महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना स्थित देई माता स्थान के समीप निकला था अजगर
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना स्थित देई माता स्थान के समीप गुरुवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तथा मोलनापुर चौकी प्रभारी दशरथ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा जाता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। बगल के गांव पिड़ारी पूर्वी गांव निवासी लवकुश प्रजापति ने बताया कि अजगर काफी विशाल और लंबा था। उसे देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और सुरक्षित तरीके से उसे पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। जिससे किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं होने दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल या खेतों में किसी भी प्रकार का वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास न करें बल्कि तत्काल विभाग को सूचना दें। ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

