सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर मे बाइक सवार युवक घायल
सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर मे बाइक सवार युवक घायल
- सीएचसी नाथनगर के निकट हुई दुर्घटना
- सिर में लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर
नाथनगर/संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के गायघाट निवासी अमरनाथ पुत्र राम सकल किसी बीमार व्यक्ति को देखने के लिए सीएचसी नाथनगर आया था। काम खत्म कर जब वह नाथनगर तिराहे से वापस अस्पताल की ओर लौट रहा था। तभी वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में अमरनाथ के सिर में गंभीर चोट आई और तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें खून से लथपथ हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अमरनाथ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर मे दुर्घटना हुई है। चपेट में आकर दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया है। लेकिन उसका नाम पता नहीं चला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
