संत कबीर नगर बेलहर पुलिस नें साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को कराया 10 हजार वापस
संत कबीर नगर बेलहर पुलिस नें साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को कराया 10 हजार वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला नें कार्रवाई करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर आवेदक से फ्राडर द्वारा गलत ट्रांजेक्शन करवाया गया था। आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में ट्रांसफर हुए 10 हजार रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी।
प्रमोद कुमार पुत्र राम कृष्ण निवासी पजराभिरी थाना बेलहरकला बीते 2 दिसम्बर 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक से फ्राडर द्वारा प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लिया था। ठगी का अहसास होने पर आवेदक ने तत्काल थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गयी।
पुलिस की प्रभावी पैरवी से 10 हजार रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी। साइबर हेल्प डेस्क थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, सिपाही दीनानाथ, शैलेश यादव, वैष्णवी शुक्ला मौजूद रहे। जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

