महुली थाना क्षेत्र में एसडीएम आदेश के बाद भी दबंग प्रधान करा रहा है खड़ंजा 

May 2, 2026 - 17:45
महुली थाना क्षेत्र में एसडीएम आदेश के बाद भी दबंग प्रधान करा रहा है खड़ंजा 

एसडीएम आदेश के बाद भी दबंग प्रधान करा रहा है खड़ंजा 


नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुलिया खुर्द में ग्राम प्रधान द्वारा जबरिया खड़ंजा निर्माण को लेकर एक पीड़ित ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। मामला महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महुलिया खुर्द का है। ग्राम निवासी महफूज खान ने तहसील दिवस प्रभारी को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर जबरिया खड़ंजा निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र के क्रम में 1 मई 2026 को उपजिलाधिकारी तहसील धनघटा ने राजस्व निरीक्षक को पूर्व में बने फील्ड बुक के आधार पर बिना पत्थर नसब प्रक्रिया पूर्ण किए ही ग्राम पंचायत अध्यक्ष को निर्माण करने से मना किया गया है। आरोप है कि उक्त आदेश की अवहेलना करते हुए 2 मई 2026 को समय लगभग 7ः30 बजे ग्राम प्रधान व अन्य विपक्षीगण चुनावी रंजिश को लेकर बिना किसी चक मार्ग या बिना किसी प्रस्तावित चक मार्ग के सरकारी धन से ग्राम पंचायत अध्यक्ष दबंगई करके उसके भूमि से जबरिया चकमार्ग निर्माण करा रहा है। पीड़ित ने बताया कि 112 पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर काम रोकवाई। लेकिन वापस लौटते ही पुनः निर्माण कराने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। पीड़ित ने तहसील प्रभारी को प्रार्थना- पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकवाने एवम् ग्राम प्रधान पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952