बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं ’के खेत में लगी आग गेहूं जलकर राख
बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं ’के खेत में लगी आग गेहूं जलकर राख
संतकबीरनगर। विकास खंड मेहदावल अंतर्गत ग्रामसभा पटवारिया के राजस्व गांवों महुवा में रविवार को दिन में 11 बजे अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। जिससे खेत में आग लग गई देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे अफरा तफरी मच गई। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के गांवों के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए ग्रामीणों से पूछने पर उन्होंने बताया कि आग की खबर सुनकर पटवारिया मानपुर नन्दौर दुर्गजोत आदि गांवों से लोग आ गए और आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने महिलाओं का खास योगदान रहा।
मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान प्रत्याशी बब्बू खान ने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली वही ग्रामवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अशरफ ने बताया कि लेखपाल को फोन कर दिया गया है वही मौजूद पीड़ित कासिम अली मुस्तकीम बैजनाथ सफीकुल्लाह समीउल्लाह ने रोते हुए कहा कि कर्ज लेकर किसी तरह से अधिया पर खेत लेकर गेहूं की बुवाई किए थे मगर आग ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। अंत में पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से गुहार लगाया कि हमारे नुकसान का आकलन करके उचित मूवायजा दिया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
