दो दिन से लापता बुजुर्ग का ताल के पास मिला शव, स्वजनों में मचा कोहराम
दो दिन से लापता बुजुर्ग का ताल के पास मिला शव, स्वजनों में मचा कोहराम
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर विकास खण्ड थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता लगभग हुए 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव गांव के पूरब स्थित ताल के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद उमर पुत्र अल्लादाह निवासी ग्राम कुल्हड़िया के रूप में हुई है। इनके दो बच्चे हैं मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग बुधवार की दोपहर अचानक घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर स्वजनों ने उनकी काफी खोजबीन की,लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्वजनों ने बेलहर थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को गांव के पूर्व दिशा में स्थित ताल के पास ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और स्वजनों को दी गई।सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है। बुजुर्ग का शव मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
