मेंहदावल विधायक ने 6.38 करोड़ की लागत से बनने वाले मार्गों का किया शिलान्यास

Oct 4, 2026 - 17:47
मेंहदावल विधायक ने  6.38 करोड़ की लागत से बनने वाले  मार्गों का किया  शिलान्यास


 -6.38 करोड़ की लागत से बनने वाले 4 प्रमुख संपर्क मार्गों का किया विधिवत शिलान्यास एवं भूमिपूजन
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने एवं ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को विधायक द्वारा क्षेत्र में कुल 638.32 लाख (लगभग 6.38 करोड़ रुपये) की लागत से बनने वाले 4 महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास, भूमिपूजन एवं शुभारम्भ किया गया। ग्राम पिपरा बौरव्यास मेंहदावल मार्ग पर करहना के पास मंदिर से पूरब की ओर पिपरा संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग की कुल लंबाई 0.800 किमी (800 मीटर) है। इसकी स्वीकृत लागत 78.60 लाख है। इसका भूमिपूजन हुआ। ग्राम मुशहरा में इन्दल चौधरी के घर से गोरखपुर बॉर्डर गौरा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। इस मार्ग की कुल लंबाई 2.000 किमी है। इसकी स्वीकृत लागत 200.69 लाख है। इसका शिलान्यास कार्यक्रम हुआ।

 टंडवरिया समोगर (अ०वि०मा०) के किमी-7 से अमरहा बायो प्लांट संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग की कुल लंबाई 2.300 किमी है। इस परियोजना की कुल लागत 244.30 लाख है। राजेडीहा-बौरव्यास मार्ग के किमी-4 से नहर पटरी होते हुए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज परसाखास मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग की कुल लंबाई 1.200 किमी है। इसकी स्वीकृत लागत 114.73 लाख है। इसका शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, बेहतर सड़क नेटवर्क और अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को कीचड़ और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

 उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता (एई) सुरेन्द्र यादव, अवर अभियंता (जेई) सुरेश वर्मा, बृजेश त्रिपाठी, क्रान्ति सिंह,राजू भारती, राजू पाण्डेय, ओमकार दूबे, विनोद दूबे, अशोक राय, राजू राय, मनोज जायसवाल, क्षेत्र के समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान बालगोविंद राय, वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय जनता ने इन विकास कार्यों के लिए माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952