बाहन की चपेट में आने युवक गंभीर रूप से घायल, मौत
बाहन की चपेट में आने युवक गंभीर रूप से घायल, मौत
- धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर काटा वाली बाग के पास हुआ हादसा
- महुली थाना क्षेत्र के छोटी तिनहरी गांव का रहने वाला था मृतक इमरान
नाथनगर/संतकबीरनगर। धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित काटा वाली बाग के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 9ः30 बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन पहले सीएचसी नाथनगर ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के छोटी तिनहरी गांव निवासी 28 वर्षीय इमरान पुत्र इम्तियाज बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 9ः30 बजे अपने घर लौट रहा था। वह काटा वाली बाग के पास पहुंचा ही था कि वह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में स्थित गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लेकिन परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गये। जहां देखते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। परिजन घटना की सूचना महुली पुलिस को दिये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक इमरान चालक था। लोगों का पिकप या कार आदि चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
