बाइक की चपेट में आने से महिल चपरासी घायल, इलाज के दौरान मौत
अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से महिल चपरासी घायल, इलाज के दौरान मौत
-महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर तिराहे पर हुई दुर्घटना
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटरमीडिएट कॉलेज की महिला चपरासी की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर बीआरडी कालेज गोरखपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महुली क्षेत्र के ग्राम शनिचरा पूर्वी निवासी गीता देवी लगभग 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय भोला मौर्य मुखलिसपुर के निकट चिकनी स्थित एक इंटर कॉलेज में वर्षों से चपरासी के पद पर कार्यरत थीं। बृहस्पतिवार शाम विद्यालय से छुट्टी के बाद वह पैदल घर जाने के लिए मुखलिसपुर चौराहे पर सवारी वाहन पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक चालक को वाहन समेत पकड़कर स्थानीय मुखलिसपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के परिवार में दो पुत्र क्रमशः दिलीप और विनोद तथा एक विवाहित पुत्री उषा हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं संबंधित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी इस हृदयविदारक घटना से गहरे आहत हैं। गीता देवी की असामयिक मृत्यु से शनिचरा पूर्वी गांव में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों के अनुसार वह बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। जिनकी अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
