खाद देने से इनकार करने और मोबाइल पटककर तोड़ने का आरोप, किसान ने पुलिस को दी तहरीर

औराडाड़ सहकारी समिति पर खाद वितरण में मनमानी का आरोप

Oct 23, 2026 - 16:34
खाद देने से इनकार करने और मोबाइल पटककर तोड़ने का आरोप, किसान ने पुलिस को दी तहरीर

औराडाड़ सहकारी समिति पर खाद वितरण में मनमानी का आरोप
-खाद देने से इनकार करने और मोबाइल पटककर तोड़ने का आरोप, किसान ने पुलिस को दी तहरीर
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के औराडाड़ स्थित सहकारी समिति के खाद गोदाम पर खाद वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी राहुल सिंह ने समिति कर्मचारी रामप्रवेश पर खाद देने से इनकार करने, खाद की कालाबाजारी करने और विरोध करने पर उनका मोबाइल फोन पटककर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने धनघटा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। किसान राहुल सिंह के अनुसार, वह 17 अक्टूबर को औराडाड़ स्थित सहकारी समिति के खाद गोदाम पर खाद लेने गए थे। आरोप है कि गोदाम में खाद उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारी रामप्रवेश ने उन्हें खाद देने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि समिति के गोदाम में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। जबकि खाद को दूसरी दुकान पर ले जाकर 1600 रुपये में बेचा जा रहा है। राहुल सिंह का कहना है कि उन्होंने कथित खाद बिक्री का वीडियो दिखाया तो कर्मचारी नाराज हो गए। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी ने उनके हाथ से मोबाइल फोन लेकर जमीन पर पटक दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित के मुताबिक, कर्मचारी ने खाद देने से इनकार करते हुए उन्हें चुनौती भी दी। घटना के बाद राहुल सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में साधन सहकारी समिति के सचिव रामप्रवेश से बात करने पर उन्होंने ने कहा कि राहुल सिंह समिति पर आये नहीं थे हमारी उनसे मुलाकात नहीं हुई है और अगर जांच होगी तभी पता लगेगा कि क्या सत्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952