पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय किया गया पेश 

Mar 29, 2026 - 16:55
पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय किया गया पेश 

पति, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय किया गया पेश 
- महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी पिता ने दर्ज कराया मुकदमा 
- महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के निवासी आरोपी 
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति मनीष गौड़, ससुर राम किशुन, जेठ रजनीश उर्फ पप्पू व जेठानी रीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी भगवानदास पुत्र अनारसी गौंड ने महुली थाने में दिये गये तहरीर में बताया है कि वह अपनी पुत्री रुपा उम्र 23 वर्ष की शादी हिन्दू रिति रिवाज से दिनांक 27 अप्रैल 2022 को नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी मनीष गौंड पुत्र रामकिशुन गौंड के साथ किया था। अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरुप अपनी पुत्री को दो पहिया वाहन खरीदने हेतु एक लाख रुपये नकद, तथा घर ग्रहस्थी का सामान व गहने देकर उसे ससुराल विदा किया था। लड़की जब अपने ससुराल गयी तो वहां पर उसके पति मनीष गौंड पुत्र रामकिशुन गौड, ससुर रामकिशुन गौड पुत्र रामभरोस, जेठ रजनीश उर्फ पप्पू पुत्र रामकिशुन गौंड, जेठानी रीता देवी पत्नी रजनीश उर्फ पप्पू गौंड, मिलकर दहेज में एक लाख रुपये नकद मायके से दिलाने के लिये लड़की पर दबाव बना रहे थे। तथा प्रताडित भी कर रहे थे। लड़की जब मायके आती थी। तो मुझे सारी बात बताती थी। अपनी लड़की को समझाया भी था, कि धैर्य रखो धीरे धीरे सब ठीक हो जायेगा। लड़की के जिन्दगी का सवाल था। इस नाते लड़की के ससुराल वालो के खिलाफ थाना पुलिस मे कभी कोई शिकायत नहीं किया था। वह लोग दहेज के लिये मेरी लड़की को लगातार प्रताडित कर रहे थे। जिसके सम्बन्ध मे लड़की फोन से बताती थी। अपने दामाद के घर पर जाकर दामाद और उनके घर वालो को समझाया बुझाया भी था। इस सम्बन्ध मे उनके घर पर पंचायत भी हुयी थी। लेकिन इस बात का उन लोगो के उपर कोई असर नही हुआ था। इसी बीच 26 मार्च 2026 को दिन के बारह बजे के बाद दामाद मनीष ने फोन करके सूचना दिया, कि रुपा आज नल के पास फिसल कर गिर गयी है। जिसकी वजह से उसे चोटे आयी है। दामाद उसे दवा के लिये अस्पताल ले जाने की बात कह रहा था। उस समय मुम्बई में था। इसलिए अपने घर पर इस घटना के बारे मे सूचना दिया था। जिस पर भतीजा राहुल, और परिवार के लोग लड़की के ससुराल नगर पंचायत हरिहरपुर गये थे। 27 मार्च 2026 को मुम्बई से फ्लाईट से अपने घर पर आया। उसी दिन लड़की के ससुराल गया था। जब वहां पर पहुंचा तो देखा कि लड़की रुपा की लाश उसके ससुराल मे बरामदे मे रखी हुयी थी। लड़की के गले पर चोट का गहरा निशान था। थाने की पुलिस मौके पर आयी हुई थी। लड़के अभिषेक ने 112 नम्बर पर फोन करके घटना की सूचना दिया था। लड़की के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की को ढ़ाई वर्ष एक लड़का है। जिसका नाम विनायक है। आरोप यह भी है कि लड़की मृत्यु के समय गर्भवती थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति, ससुर, जेठ व जेठानी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952