धूमधाम से शुरू हुआ टेनिस टूर्नामेंट, युवाओं के जोश से गूंजा रामपुर उत्तरी

Apr 28, 2026 - 18:11
धूमधाम से शुरू हुआ टेनिस टूर्नामेंट, युवाओं के जोश से गूंजा रामपुर उत्तरी

नशे से दूरी बनाकर खेल मे प्रतिभाग करें युवा- डॉ जयप्रकाश शर्मा 
-खेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा- गणेश पाण्डेय

-धूमधाम से शुरू हुआ टेनिस टूर्नामेंट, युवाओं के जोश से गूंजा रामपुर उत्तरी


धनघटा/संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर उत्तरी गांव में मंगलवार का दिन खेल और उत्साह के नाम रहा। गांव के युवा आकाश यादव द्वारा आयोजित टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत गौरव रत्न श्री सम्मान डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय नें फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि के स्वागत में युवाओं ने जबरदस्त जोश दिखाया। सैकड़ों की संख्या में नौजवान मोटरसाइकिल जुलूस के साथ डॉ. शर्मा को रिसीव करने पहुंचे। पूरे गांव में जयकारों और नारों की गूंज सुनाई दी। “डॉ. जयप्रकाश शर्मा जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह से ऊर्जावान हो उठा। स्वागत के दौरान मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गायघाट और कुरसुरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गायघाट की टीम ने निर्धारित ओवरों में 80 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी कुरसुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश और खेल भावना देखने लायक रही, वहीं दर्शकों ने भी तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

 उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे नशे व गलत गतिविधियों से दूर रहते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए 11,000 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें, अशोक यादव, साधु, अटल पाण्डेय, राम लौट यादव, श्रीराम यादव और सोहन पाण्डेय सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक शामिल रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। गांव में आयोजित इस टूर्नामेंट ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में और भी बेहतर आयोजन का भरोसा दिलाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952