24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को थाना महुली पुलिस ने किया बरामद
सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीते 5 जून 2026 को समय लगभग 3ः10 बजे ग्राम अजाव, थाना महुली, निवासी दुर्गावती देवी पत्नी राजनाथ द्वारा थाना महुली पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री कविता (उम्र लगभग 19 वर्ष) बीते 4 जून 2026 को घर से बिना बताए नाराज होकर कहीं चली गई है।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महुली पर गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस नें तत्काल खोजबीन प्रारम्भ की। पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए अथक प्रयास एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप शनिवार को गुमशुदा युवती कविता को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत युवती को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया। युवती की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में दरोगा सोमनाथ मिश्रा महिला कांस्टेबल पल्लव महिला कांस्टेबल ललिता यादव मौजूद रहै।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

