सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल जिला अस्पताल रेफर
सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल जिला अस्पताल रेफर
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कलेन हरदो पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को करीब 10 बजे कार और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे गोन्दौरा गांव निवासी बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उसी दुर्घटना ग्रस्त कार से सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल दम्पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन और दुर्घटना करने वाली कार सवारो के बीच जोरदार कहीं सुनी हुई लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुखलिसपुर ने कार को कब्जे में लेकर महुली थाने भेजवाया। महुली थाना क्षेत्र के गोन्दौरा गांव निवासी 33 बर्षीय चन्द्रेश पुत्र हौसिला मंगलवार की सुबह अपने 32 वर्षीय पत्नी रेखा का इलाज कराने के लिए सीएचसी नाथनगर आ रहे थे।
वह कलेन हरदो पेट्रोल के पास पहुंचे ही थे कि नाथनगर की तरफ से जा रही कार से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार लोगों ने घायल दम्पति को सीएचसी नाथनगर लेकर गये। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसी दौरान पहुंचे परिजन और कार सवार लोगों के बीच विवाद होने लगा। मामला मारपीट तक पहुंचता उससे पहले लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गयी थी। कार को कब्जे में लेकर महुली थाने भेजवाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
