सार्वजनिक रास्ते पर टूटा हाई टेंशन का पोल जान का खतरा 

Apr 17, 2026 - 17:53
सार्वजनिक रास्ते पर टूटा हाई टेंशन का पोल जान का खतरा 

सार्वजनिक रास्ते पर टूटा हाई टेंशन का पोल जान का खतरा 


नाथनगर/संतकबीरनगर। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर अंतर्गत ग्राम झिंगुरा पार गांव में जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर लगा हाई टेंशन का पोल टूटने के 9 महीना बाद भी विभागीय लापरवाही के चलते नहीं बदला जा सका जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर अंतर्गत ग्राम झिंगुरापार में सार्वजनिक रास्ते के पास लगा हाई टेंशन का पोल 9 महीने पहले आंधी तूफान के कारण टूट कर लटक रहा है जिस पर रात दिन विद्युत आपूर्ति हो रही है जिससे आने जाने वाले ग्रामीण हमेशा भयभीत रहते हैं इसकी शिकायत ग्राम निवासी अर्जुन यादव एलियास रफी अहमद जसवंत कुमार आदि ने अवर अभियंता मुखलिसपुर को कई बार किया लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें आज तक पोल नहीं बदलवाया जिससे राहगीरों में हमेशा जान का खतरा बना रहता है ग्रामीणों ने बताया कि पोल की मुंडी हाई टेंशन का तार लटक रहा है जो कभी भी टूट कर गिर सकता है जिससे भारी जनहानि हो सकती है लेकिन लापरवाह अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं ग्रामीणों ने तत्काल पोल ठीक कराए जाने की मांग किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर के अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय लाइनमैन को भेजा गया शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952