महुली थाना क्षेत्र में फंदे से झूलता मिला ईंट भठ्ठे मजदूर का शव
सन्दिग्ध परिस्थियो में फंदे से झूलता मिला ईंट भठ्ठे मजदूर का शव
- महुली थाना क्षेत्र के लोइयाभार ईट भट्ठे का मामला
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम लोईयाभार स्थित एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक भट्ठा मजदूर का शव गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों में हड़कम्प मच गई। बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। राजेश पुत्र परदेसी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी बहेरा मुड़ा, थाना बेलगहना, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) अपनी पत्नी और बच्चो के साथ महुली क्षेत्र के लोइयाभार स्थित एक भठ्ठे पर मजदूरी करता था। ट्रैक्टर चालक के साथ ईंट लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था।
बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में अक्सर पत्नी गायत्री से विवाद करता रहता था। पत्नी गायत्री ने बताया कि सोमवार की सुबह पति राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी गायत्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने हंसिए से हमला करने की कोशिश भी किया। लेकिन मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मृतक की पत्नी गायत्री और अन्य मजदूरो के अनुसार शाम को राजेश पुनः शराब के नशे में आया था। डर के कारण पत्नी गायत्री बच्चों के साथ ईट बनाने वाली जगह पर जाकर छिप गई। मंगलवार सुबह जब मजदूर राजेश कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा। साथी मजदूर उसे खोजने निकले। काफी तलाश के बाद जब उसके घर पहुंचे। अंदर झांका तो चौक गए। राजेश का शव गमछे के फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में झूलता देख चौक गए।
यह दृश्य देखते ही मजदूरों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री और छह मासूम बच्चे विनय (16), मुकेश (14), राजदीप (12), दिव्यांशु (10), अमन (8) और सबसे छोटा बेटा अभय (4) है। घटना के बाद बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मौत को लेकर अलग अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
