बैंक बंद, साइबर ठग सक्रिय! बैंक अवकाश में रहें ऑनलाइन ठगी से सतर्क
साइबर ठगी होने पर बैंक खुलने का इंतजार न करें
बैंक बंद, साइबर ठग सक्रिय! बैंक अवकाश में रहें ऑनलाइन ठगी से सतर्क
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस नें आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में लगातार बैंक अवकाश/हड़ताल की स्थिति को देखते हुए आम नागरिकों से अपील है कि वे ऑनलाइन बैंकिंग एवं डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सतर्कता बरतें। बैंक शाखाओं के बंद रहने की अवधि का फायदा उठाकर साइबर अपराधी बैंक ग्राहक, व्यापारी एवं आम नागरिकों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर सकते हैं। साइबर अपराधी स्वयं को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर कर्मचारी, लोन एजेंट अथवा किसी वित्तीय संस्था का प्रतिनिधि बताकर फोन, व्हाट्सऐप, एसएमएस अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
साइबर अपराधी केवाईसी अपडेट, बैंक खाता बंद होने, क्रेडिट कार्ड अपडेट, रिवॉर्ड प्वाइंट, पैन/आधार अपडेट, खाते की सुरक्षा अथवा तत्काल लोन दिलाने के नाम पर लिंक भेज सकते हैं। विशेष रूप से तत्काल एवं आसानी से लोन दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें। साइबर अपराधी कम ब्याज पर तत्काल लोन स्वीकृत होने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी, जीएसटी अथवा अन्य शुल्क के नाम पर धनराशि जमा करा सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति या संस्था को केवल फोन अथवा व्हाट्सऐप पर प्राप्त संदेश के आधार पर धनराशि न भेजें तथा किसी संदिग्ध लिंक अथवा ऐप का प्रयोग न करें।
साइबर ठगी होने पर बैंक खुलने का इंतजार न करें
संतकबीरनगर। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो बैंक शाखा खुलने की प्रतीक्षा में समय न गंवाएं। तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही यथाशीघ्र नजदीकी थाने की साइबर सेल अथवा साइबर क्राइम पुलिस थाना पहुंचकर घटना की सूचना दें। उपलब्ध होने पर पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराएं। याद रखें बैंक बंद हो सकता है, लेकिन साइबर अपराधी सक्रिय हो सकते हैं। साइबर ठगी होने पर बैंक खुलने का इंतजार न करें- तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा नजदीकी थाने की साइबर सेल अथवा साइबर क्राइम पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

