बरसात से पहले नगर पंचायत हुई अलर्ट, अधिशाषी अधिकारी सीमा राय ने नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा का संभाली कमान
बरसात के मौसम में नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा की अधिशाषी अधिकारी सीमा राय ने बुधवार को नगर क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में नालियों की साफ-सफाई, जल निकासी की स्थिति तथा संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा जहां कहीं भी जल निकासी में अवरोध हो, उसे तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान किसी भी वार्ड में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने मानसून के दौरान सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक सुमित रावत, सफाई नायक मनीष गुप्ता, हरिओम पाठक, प्रमोद सिंह, सूरज मिश्रा एवं सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

