बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया शिवमंदिर व पोखरे की सफाई करते सीओ व थानाध्यक्ष
बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया शिवमंदिर व पोखरे की सफाई करते सीओ व थानाध्यक्ष
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया शिव मंदिर पर मंगलवार को सीओ मेंहदावल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी एवं समस्त पुलिस बल द्वारा पोखरे की विशेष साफ-सफाई अभियान चला कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों नें मंदिर परिसर, पोखरे के आसपास तथा परिसर में एकत्रित कूड़ा-कचरा एवं अन्य गंदगी को हटाकर स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया। सीओ मेहदावल नें मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंदिर परिसर की स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक स्थल के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस नें सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जाती रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

