पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने किया वृक्षारोपण
पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने किया वृक्षारोपण
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर कला में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला स्थित पूर्व में बने गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान एक वृक्ष मां के नाम संकल्प के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के साथ प्रभारी खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सचिव रामप्रताप राय और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता ने भी पौधरोपण किया। अधिकारियों ने चलो पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं के नारे को चरितार्थ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, समाजसेवी विवेक सिंह, सिम्पू सिंह, रिंकू यादव, महेश लोधी, राजकुमार तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, सफाई राजेश कुमार आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्यामा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

