पिच रोड की मांग को लेकर विधायक मेंहदावल से मिले कुशहरा के लोग
पिच रोड की मांग को लेकर विधायक मेंहदावल से मिले कुशहरा के लोग
-वर्षाे से खराब सड़क पर चल रहे लोग, आने जाने में हो रही समस्या
बेलहर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत कुशहरा के केवटलिया गांव के लोग अजय मिश्रा के अगुवाई में रास्ते को लेकर मेंहदावल विधायक से मुलाकत किये। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुसहरा के केवटलिया से तमाम लोगो ने दिए गए विज्ञप्ति में लिखा कि सन् 2010 से पहले हमारे गाँव के मुख्य मार्ग पर खड़ंजा लगा था तब से आज तक उस पर किसी प्रकार कोई कार्य नही हुआ और वह पूरी तरह से टूट चुका है जिसकी लम्बाई लगभग 1 किलो मीटर है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में बड़ी समस्या हो रही है। सड़क न होने से ग्रामीणों व स्कूल जाने वालों बच्चो को बहुत समस्या हो रही है। इस खराब सड़क पर चलना बहुत ही कष्टदायक है, हर रोज कोई न कोई गिरकर चुटहिल हो जाता है। मामले को संज्ञान में लेकर विधायक ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से बात कर सड़क के बारे में जानकारी दी और तत्काल काम शुरू करने की बात कही। इस दौरान अजय मिश्रा, दिलीप विश्वकर्मा, इंद्रपाल निषाद, विशाल निषाद बृजमोहन, बृजेश, रामकिसुन, मुन्ना विश्वकर्मा, सन्दीप, रामप्रीत, लवकुश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
