पास्को अधिनियम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पास्को अधिनियम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बखिरा/संतकबीरनगर। बेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वावधान में शुक्रवार को पास्को अधिनियम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी एवं सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण अनन्या ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनन्या जी ने अत्यंत सरल एवं रोचक ढंग से यौन शोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यौन शोषण से बचाव के उपायों, सतर्कता तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए छात्र-छात्राओं से स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने सरल शब्दों में समझाया कि अपराध के प्रति चुप नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अपराध को देखकर मौन रहना अपराधियों का मनोबल बढ़ा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राघवेंद्र नाथ द्विवेदी ने विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर वीएलबी शाहनवाज अहमद, दीपक यादव एवं संदीप कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक बृजेश, बिपिन, रामनिवास, सुनील एवं रेनू तथा कर्मचारी हरिशंकर, निशा, बैजनाथ, रामानंद, प्रदुम, गंगाराम आदि उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में प्रगति, जिकरा, कार्तिक, रिया, चांदनी, रुनझुन, प्रतिभा, अंतिमाँ, अन्नया आदि ने सक्रिय सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

