निजी खर्च से बनाया सड़क की पटरी, ग्रामीणों में खुशी

Apr 20, 2026 - 19:35
निजी खर्च से बनाया सड़क की पटरी, ग्रामीणों में खुशी

निजी खर्च से बनाया सड़क की पटरी, ग्रामीणों में खुशी
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर में माह की शुरुआत में सीसी रोड बनाने के कारण आबादी क्षेत्र के लोगों को सड़क पर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत ग्रामीण कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से किया लेकिन रोड के किनारे गहरे स्थान पर मिट्टी भरने का काम नहीं किया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को समाजसेवी जयहिंद यादव ने सीसी सड़क के अगल बगल 500 मीटर लम्बा गढ्ढा युक्त वाली सड़क को कई दर्जन टाली मिट्टी गिराकर निजी खर्चे से बराबर पटरी बना दिया। इससे पहले सड़क से चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल था अब उक्त सड़क से आमने सामने से गाड़ियां आ जा रही है। समाज सेवी जयहिंद यादव ने बताया कि पूर्व में बदहाल सड़क से जलनिकासी के साथ साथ आवागमन पर खतरा बना हुआ था। किसी तरह सीसी बन गया है। जिसके अगल बगल गढ्ढा होने के कारण सड़क जल्दी टूट जाती इसे ध्यान में रखते हुए। सड़क के पटरी पर निजी खर्च से मिट्टी डालने का काम किया गया है। जबकि यह कार्य ग्राम प्रधान को कराना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बंधुपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम दुसाध के निरन्तर प्रयास व शिकायत से टूटी सड़क बना है। इस मौके पर लालचन्द्र दुसाध, पूनम दुसाध रामप्रकाश, रामवृक्ष दुसाध, रीमा दुसाध, गीता, आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952