दबंग होमगार्ड व उसकी पत्नी ने महिला को बेरहमी से पीटा एसपी से शिकायत
दबंग होमगार्ड व उसकी पत्नी ने महिला को बेरहमी से पीटा एसपी से शिकायत
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाने का एक दबंग होमगार्ड व उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत करने पर सोमवार की देर रात एक महिला को लाठी डंडा से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना थाने पर दे दी है घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम विश्वनाथपुर निवासी पंचराम यादव दिल्ली में मजदूरी का काम करता है उसकी पत्नी संगीता घर पर रहती है सोमवार को पंचराम की गैर मौजूदगी व उसकी पत्नी की गैर मौजूदगी में होमगार्ड ने उनके जमीन में अवैध रूप से कब्जा करने लगा घर पर पहुंची पंचामृत की पत्नी संगीता ने अवैध कब्जे की जानकारी पीआरबी पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर होमगार्ड को समझा बुझा कर चली गई। लेकिन वह तथा उसकी पत्नी गाली देते रहे देर शाम संगीता पत्नी पंचराम ने मामले से थानाध्यक्ष को अवगत कराया थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने दोनों पक्षों को सुबह थाने पर बुलाया। देर रात जब संगीता थाने से घर पहुंची तो दबंग होमगार्ड और उसकी पत्नी ने पुलिस शिकायत से नाराज होकर संगीता पर हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह जब संगीता थाने पर पहुंची तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की बजाए दवा करा कर थाने पर आने की बात कही। जिससे वह वापस चली गई और घटना की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर से करके न्याय की गुहार लगाई है संगीता ने बताया उसका पति बाहर रहता है होमगार्ड थाने का भाव जमा कर उन्हें आए दिन प्रताड़ित करता रहता है शिकायत पर महुली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती जिससे उसके साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। महिला ने न्याय की गुहार एस पी संतकबीरनगर से लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

