थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने ठगी हुए शिकार व्यक्ति का वापस कराया पैसा

Aug 2, 2026 - 18:23
थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने ठगी हुए शिकार व्यक्ति का वापस कराया पैसा

थानाध्यक्ष हरिकेश भारती ने ठगी हुए शिकार व्यक्ति का वापस कराया पैसा
सांथा/संतकबीरनगर। जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,19,480 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम के तहत यह कार्रवाई की गई। पीड़ित विजनाथ, निवासी कर्मा कला, थाना बेलहरकला, को एक अज्ञात व्यक्ति ने गोरखपुर के एक अस्पताल में नंबर लगाने के बहाने एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाई। इस फाइल के जरिए जालसाज ने विजनाथ के मोबाइल को हैक कर लिया और उनके खाते से गलत ट्रांजेक्शन कर 1,19,486 रुपये निकाल लिए। यह घटना 22 जून 2026 को हुई थी। ठगी का अहसास होने पर विजनाथ ने तत्काल बेलहरकला थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष हरिकेश भारती के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर आवश्यक और प्रभावी पैरवी के बाद, धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई धनराशि में से 1,19,480 रुपये आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल दीनानाथ और कांस्टेबल शैलेश यादव शामिल थे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952