डीएम व एसपी नें मेंहदावल क्षेत्र में किया पैदल गश्त 

Mar 2, 2026 - 17:08
डीएम व एसपी नें मेंहदावल क्षेत्र में किया पैदल गश्त 

डीएम व एसपी नें मेंहदावल क्षेत्र में किया पैदल गश्त 


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें आगमी पर्व होलिका दहन, रंगोत्सव व रमजान माह के दृष्टिगत थाना मेहदावल व पक्कापोखरा में जनता में सुरक्षा की भावना के दृष्टिगत पैदल गश्त कर होलिका दहन स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों से होली के त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई व्यवस्था/परंपरा की शुरुआत न की जाए, त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सद्भावना के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होने उपस्थित क्षेत्र वासियों/ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों, होलिका दहन स्थलों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान उपजिलाधिकारी मेंहदावल, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन  सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी के गुप्ता आदि अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952