गोरखपुर में जिला एवं महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर हुआ विचार-विमर्श
देश और प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। संगठन को मजबूत बनाने और दलित उत्पीड़न के खिलाफ प्रभावी संघर्ष करने के लिए जल्द ही जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
गोरखपुर में जिला एवं महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर हुआ विचार-विमर्श
कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर प्रभारी चंजित भारती ने चारु चंद्रपुर स्थित दलित जोड़ो कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर जिला एवं महानगर (शहर) अध्यक्ष की नियुक्ति पर विचार-विमर्श करना है। बैठक में विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। चंजित भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। संगठन को मजबूत बनाने और दलित उत्पीड़न के खिलाफ प्रभावी संघर्ष करने के लिए जल्द ही जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। ये नए पदाधिकारी दलित समाज के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के भारत सरकार प्रदेश संयोजक महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी, ने अपनी बात रखते हुए कहा जब एक आईपीएस अधिकारी को भी उसकी जाति के कारण अपमान और अत्याचार सहने पड़ें, तो सोचिए कि आम दलित नागरिक किन हालात में जी रहा होगा।
बीजेपी एण्ड आरएसएस की नफरत और मनुवादी सोच ने पूरे समाज को विष से भर दिया है। हम लोग ऐसी हर घटना पर पैनी नजर रख रहे हैं और इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। युवा नेता सोनू पासवान ने बैठक में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा उत्तर प्रदेश में आए दिन दलित अत्याचार, हत्या जैसी घटनाएँ आम हो गई हैं, जो अत्यंत दुःखद, शर्मनाक और निंदनीय हैं। सरकार को इन मामलों में पूरी तत्परता और गंभीरता दिखानी चाहिए तथा सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो आने वाले समय में दलित समाज इसका जवाब जरूर देगा। बैठक में दलित समाज के उत्थान, उत्पीड़न के खिलाफ संगठित संघर्ष और पार्टी की जमीनी मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की सक्रियता और दलित मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है, जिससे गोरखपुर में दलित समाज के लिए मजबूत नेतृत्व उभरेगा और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। बैठक में मुख्य रूप से संदीप गोरखपुर, अमित कन्नौजिया, मनीष गौतम, राजेन्द्र यादव पीसीसी, चंडिका भारती एडवोकेट, महासचिव सचिव, अभिजीत पाठक, विजय राव, राधेश्याम सिंह ,कलिका,पासवान, अजय पासवान, लवकुश निषाद, पंकज पासवान, रंजीत कुमार, दिनेश मौर्या, चंदन पासवान, सुरेंद्र पासवान, सतीश कुमार गौतम, आदि लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
