खजनी सड़क हादसे में दिवंगत दो शिक्षको के परिजन से मिली भीम आर्मी संगठन
खजनी सड़क हादसे में दिवंगत दो शिक्षकों के परिजनों से मिली भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी, हर संघर्ष में साथ देने का दिलाया भरोसा
गोरखपुर/खजनी।
बीते 15 दिसंबर 2025 को विधानसभा 325 खजनी अंतर्गत जैतपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत हुए अध्यापक श्रद्धेय रामपाल सिंह जी एवं श्रद्धेय सुबोध गौतम जी की असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों शिक्षकों के पैतृक गांव पचौरी में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी के गोरखपुर प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रतिनिधि मंडल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रकृति से प्रार्थना करते हुए ईश्वर से यह कामना की कि शोकसंतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान हो। साथ ही पीड़ित परिवारों को यह भरोसा दिलाया गया कि पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस दौरान गृहीमचंद जी (जिला महामंत्री, आजाद समाज पार्टी), देवेन्द्र वर्मा जी (जिला मीडिया प्रभारी), सुनील भारती जी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सहजनवा), स्वामीनाथ आनंद जी (विधानसभा अध्यक्ष, खजनी), राजनाथ राव जी (पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 24), बलराम जाटव, प्रदुमन जाटव सहित अन्य नौजवान साथियों ने दोनों परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि समाज की अपूरणीय क्षति है। दोनों शिक्षक शिक्षा जगत के मजबूत स्तंभ थे, जिनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी ने पीड़ित परिवारों के साथ न्याय, सहायता और संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
