क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाए 33 हजार रुपया
क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाए 33 हजार रुपया
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचरा चौबे निवासी एक व्यक्ति के साथ क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस और साइबर क्राइम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दो बार मे 33 हजार रुपया ठगी होने की बात पीड़ित ने बताई है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचरा चौबे निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र निषाद पुत्र राम सूरज ने बताया है, कि उसके नाम पर एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है। मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल पर खाते से 32,944 की निकासी का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद कुछ ही देर में 100 की एक अन्य ट्रांजैक्शन का भी मैसेज आया। जबकि वह स्वयं कोई लेन-देन नहीं किये थे। शिकायत में बताया गया है, कि ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलते ही उसने एक्सिस बैंक के टोल-फ्री नंबर 1860-419-5555 और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर कार्ड को तत्काल ब्लॉक कराया। साथ ही साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। जहां शिकायत संख्या भी जारी की गई। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने पुलिस को एक मोबाइल नम्बर दिया है। जिसमे नेहा नामक लड़की द्वारा साइबर क्राइम कर ठगी करने की बात कही है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा उसकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

