कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए दस पीड़ितों को कराया पॉच लाख वापस
कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए दस पीड़ितों को कराया पॉच लाख वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद ने साइबर ठगी के दस पीड़ितों को करीब पॉच लाख रुपये वापस कराया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने सभी घटना का पर्दाफास करते हुए बताया कि पहली घटना सुरेन्द्र कुमार नें पुलिस को शिकायत दर्ज कराया था कि बीते 22 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराया कि अज्ञात साइबर अपराधी नें मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खाते से 75 हजार निकाल लिया। साइबर सेल नें कार्रवाई करते हुए पूरे 75 हजार वापस कराया। दूसरी घटना अजीज अहमद ने बीते 11 जून 2026 को पुलिस को शिकायत दर्ज कराया था कि संदिग्ध एपीके फ़ाइल डाउनलोड करने के बाद मोबाइल हैक हो गया तथा खाते से 65 हजार निकाल लिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 65 हजार वापस कराया। तीसरी घटना हरिवंश ने बताया कि बीते 22 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराया था कि स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर आपत्तिजनक वीडियो का भय दिखाते हुए साइबर अपराधियों ने 29,800 ठग लिए। साइबर सेल ने पूरी धनराशि 29,800 वापस कराया।
चौथा घटना श्री बंशु ने शिकायत दर्ज कराया था कि मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसके दुरुपयोग से बैंक खाते से 2,22,895 की धोखाधड़ी की गई। अब तक साइबर सेल द्वारा 1,800 वापस कराया, शेष धनराशि की कार्रवाई जारी है। पॉचवा घटना अष्टाभुजा प्रसाद चौधरी ने शिकायत दर्ज कराया कि मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 88,200 निकाल लिया। साइबर सेल की कार्रवाई से पूरे 88,200 वापस कराया। छठवा घटना सुश्री अनन्या आर्या शिकायत दर्ज कराया था कि स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर मुकदमे में फंसाने का भय दिखाते हुए 38,000 की ठगी किया। साइबर सेल ने 32,073 वापस कराया। सातवा घटना गौतम राजभर मोबाइल फोन हैक कर 19,000 की साइबर ठगी किया। प्रभावी कार्रवाई के बाद पूरे 19,000 वापस कराया।
आठवा घटना सूरज ने शिकायत दर्ज कराया था कि अधिक लाभ का झांसा देकर 13,000 की साइबर ठगी किया। साइबर सेल ने पूरी धनराशि 13,000 वापस कराया। नौवा घटना अंकित चौधरी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराया था कि अधिक धन कमाने का लालच देकर 1,920 की ठगी किया। कार्रवाई के उपरांत 886.79 वापस कराया। दसवा घटना नीरज पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराया था कि ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलने के नाम पर 9,24,000 की साइबर ठगी हुआ। साइबर सेल नें अब तक 1,71,717 वापस कराया जा चुका हैं तथा शेष धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है।
साइबर सेल टीम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी रविकान्त कुशवाहा,महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, रि0आ0 अनुज शुक्ला, रि0आ0 ऋतिक वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

