कार बाईक की टक्कर में बाईक सवार दो युवको की मौत
कार बाईक की टक्कर में बाईक सवार दो युवको की मौत
-बेलहर कला थाना क्षेत्र का मामला
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के रुधौली-दुर्गाजोत मार्ग पर सुरसाचमनजोत के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मृत्यु हो गई तथा दूसरा घायल हो गया जिसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया बुधवार की दोपहर बालेपार निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र चंद्रभान और रंजीत (20) पुत्र केशव बाइक से राजघाट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रुधौली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल रंजीत को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कार चालक गाडी लेकर फरार हो गया लेकिन उसका नंबर प्लेट घटना स्थल पर गिर गया जिससे पुलिस कार की पहचान में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया सभी रोने विलखने लगे। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

