कांवड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों की हुई बैठक
कांवड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों की हुई बैठक
नाथनगर/संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समस्त चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षकगण, बीट पुलिस अधिकारी एवं थाना पुलिस कर्मियों की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं जनसहयोग से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर समय से सभी आवश्यक सूचनाएं संकलित करें तथा स्थानीय लोगों एवं कांवड़ समितियों से सतत समन्वय बनाए रखें।
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक गांव में गठित कांवड़ समितियों का सत्यापन एवं विस्तृत विवरण तैयार किया जाए। यात्रा के दौरान पैदल, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, पिकअप अथवा अन्य किस साधन का प्रयोग किया जाएगा, इसकी जानकारी प्राप्त की जाए। यात्रा में डीजे, साउंड सिस्टम अथवा अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाएगा अथवा नहीं, इसकी जानकारी लेकर शासन एवं न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
प्रत्येक बीट अधिकारी अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, कांवड़ समिति पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद स्थापित कर समस्त सूचनाएं समय से थाना स्तर पर उपलब्ध कराएं। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संभावित विवादित बिंदुओं का चिन्हांकन कर विशेष निगरानी रखी जाए। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में लोगों को सौहार्द, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित करेगा तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल थाना स्तर पर उपलब्ध कराएगा। बैठक के अंत में थाना प्रभारी महुली ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

